गौरेला पेंड्रा मरवाही, 15 अगस्त 2024/sns/- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सामूहिक राष्ट्रगान किया। उन्होने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर माल्यार्पण किया और उनकी पूजा अर्चना कर उन्हें नमन किया। कलेक्टर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे सहित कलेक्ट्रेट एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
राजनांदगांव 30 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत आग से 1 जनहानि होने और नदी के पानी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4-4 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल श्री शफी अहमद का दौरा कार्यक्रम
रायगढ़, दिसम्बर 2022/ अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री शफी अहमद 9 एवं 10 दिसम्बर 2022 को दो दिवसीय रायगढ़ जिले के प्रवास पर आयेंगे एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री शफी अहमद 9 दिसम्बर को प्रात: 7 अंबिकापुर से […]
छत्तीसगढ़ के 12 जाति समुदायों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मंजूरी से आदिवासी समाज में हर्ष का माहौल
सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मण्डल ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन, जताया आभार रायपुर, 15 सितम्बर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के 12 जाति समुदायों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की केन्द्रीय मण्डल से स्वीकृति मिलने पर आज आदिवासी समाज में उत्साह और हर्ष का माहौल है। आज सर्व आदिवासी […]