सुकमा, 26 अगस्त 2024/sns/- कृषि विज्ञान केंद्र में घास उन्मूलन जागरूकता सप्ताह में बताया गया कि गाजर घास विदेशी घास है जो मानव एवं अन्य जीवों के स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि पर्यावरण को भी आघात पहुंचा रहा है। इसके स्पर्श मात्र से ही खुजली, एलर्जी और चर्म रोग एवं अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियां पैदा हो सकती हैं। यह एक शाकीय पौधा है जो किसी भी वातावरण में तेजी से उगकर मानव एवं प्रकृति के सभी जीवों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। इसके उन्मूलन के लिए गंभीर प्रयास करने की आवश्यकता है। इसी तारतम्य में कृषि विज्ञान केन्द्र, सुकमा द्वारा 16 से 22 अगस्त 2024 तक गाजर घास उन्मूलन जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इसके अंतर्गत पौध रोग विशेषज्ञ राजेन्द्र प्रसाद कश्यप, कार्यक्रम सहायक मत्स्य डॉ. संजय राठौर एवं चिराग परियोजना के एस.आर.एफ. यमलेश्वर भोयर ने पुजारीपाल, धोबनपाल, गुडरा, गंजेनार, कवासीरास, नीबूपदर एवं मुरतोन्डा इत्यादि गांवों में जाकर किसान भाईयों एवं स्कूली छात्रों को गाजर घास के उन्मूलन हेतु जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस खरपतवार में ऐस्क्युटरपिन लेक्टोन नामक विषाक्त पदार्थ पाया जाता है, जो फसलों की अंकुरण क्षमता और विकास पर विपरीत असर डालता है। इसके परागकण पर परागित फसलों के मादा जनन अंगों में एकत्रित हो जाते है, जिससे उनकी संवेदनशीलता समाप्त हो जाती है। दलहनी फसलों में नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाले जीवाणुओं की क्रियाशीलता को भी कम करता है।
संबंधित खबरें
53 ठेकेदारों को पेनाल्टी के साथ कार्यों में दी समय वृध्दि की अनुमति
बलौदाबाजार, 26 सितंबर 2024/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय में जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर ने कामकाज में धीमी प्रगति नाराजगी जताते हुए कामकाज में गति लाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही जिले में 106 कार्यों के लगभग 53 […]
ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता पर जिला स्तरीय ऑनलाईन चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन
जिले के समस्त विद्यार्थी दो ग्रुप के माध्यम से भाग ले सकेंगेबीजापुर, दिसम्बर 2022- छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता विषय पर ऑनलाईन चित्रकारी एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए दो गु्रप निर्धारित है ग्रुप A में कक्षा 5वीं से 8वीं तक विद्यार्थी […]