रायपुर, 28 अगस्त 2024/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में एक फोन कॉल पर समस्या का समाधान हो रहा है। जोन क्रमांक 10 तेलीबांधा निवासी श्री भावेश बेन के परिजनों ने एक निजी अस्पताल प्रबंधन पर इलाज के दौरान ज्यादा राशि लिए जाने की शिकायत की थी। मरीज के परिजनों ने बताया कि 20 जुलाई 2024 को श्रीमति बेन को मोवा स्थित एसएमसी हार्ट हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी कराया गया था। जिसके लिए प्रबंधन ने उनसे आयुष्मान योजना के तहत 2 लाख 12000 रूपए की राशि ली थी। जबकि आयुष्मान योजना से महज 72200 रूपए ही ब्लाक किए गए थे। परिजनों के अनुसार उनसे 1 लाख 34 हजार रूपए ज्यादा लिए गए हैं। जिसका लेकर परिजनों ने कलेक्टोरेट के जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया और उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए संबंधित अस्पताल से मामले की जानकारी मांगी गई। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने गलती मानी साथ ही मरीज के परिजनों को इलाज के दौरान ज्यादा ली गई राशि 1 लाख 34 हजार रूपए को नगद वापस कराया। समस्या का निदान होने पर श्री भावेश बेन सहित उनके परिजन काफी खुश है और उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति भी आभार जताया।
संबंधित खबरें
ग्राम उडियाकला के बजार में कोरोना जागरूकता के अंर्तगत किया गया मास्क वितरण
कवर्धा, नवम्बर 2021। नेहरू युवा केन्द्र छत्तीसगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में श्री सौरभ कुमार निषाद जिला युवा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक द्वारा चारो ब्लॉको में मास्क वितरण कर करोना काल मे जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में लोहारा ब्लॉक के राष्ट्रीय […]
स्कूल बसों के परीक्षण हेतु शिविर 12 फरवरी को
मुंगेली 06 फरवरी 2023// सड़क सुरक्षा अंतर्गत स्कूल बसों के मैकेनिकल और चालक-परिचालकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर का आयोजन 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शासकीय एस. एन. जी काॅलेज मैदान में किया जा रहा है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार यातायात नियमों के अधीन उक्त […]
राजस्व विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 की अन्नतिम पदक्रम सूची जारी
अम्बिकापुर फरवरी 2025/sns/ आयुक्त कार्यालय सरगुजा संभाग अन्तर्गत जिला प्रशासन राजस्व पदस्थापनाधीन सहायक ग्रेड-02 पद पर 05 वर्ष पूर्ण करने वाले सहायक ग्रेड-02 से सहायक अधीक्षक के पद पर पदोन्नति के संबंध में सरगुजा संभाग अन्तर्गत राजस्व विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 कर्मचारियों की दिनांक 01.04.2024 की स्थिति दर्शाने वाली संभाग स्तरीय अन्नतिम पदक्रम सूची […]