छत्तीसगढ़

दानवीर भामाशाह सम्मान 2024 के लिए प्रविष्टियां 27 सितंबर तक आमंत्रित

दुर्ग, 04 सितंबर 2024/sns/- छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर दानशीलता, सौहार्द एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति संस्था को दानवीर भामाशाह सम्मान प्रदाय किया जाता है। चयनित व्यक्ति संस्था को सम्मान के रूप में एक लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने का प्रावधान है। उप संचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रविष्टियां 27 सितंबर 2024 से पहले उप संचालक समाज कल्याण दुर्ग में जमा किया जाना है। प्रविष्टियां हेतु संस्था एवं व्यक्ति के लिए आवश्यक है कि वह छत्तीसगढ़ का निवासी हो एवं उनका पिछला कार्य उत्कृष्ट हो और वर्तमान में भी निरंतर सकिय हो। दानशीलता एवं राष्ट्रीयता के क्षेत्र में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण, अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण, उत्कृष्ट कार्यों के संबंध में प्रकाशन, प्रख्यात व्यक्तियों, पत्र पत्रिकाओं द्वारा की गई टिप्पणी निरंतर क्रियाशील एवं निर्विवाद होने के विषय में जिला कलेक्टर की अनुशंसा होना अनिवार्य है। उपरोक्त पुरस्कार के संबंध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालयीन समय में कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण दुर्ग से प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *