अम्बिकापुर, 05 सितम्बर 2024/sns/- संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन श्री एल. मिंज की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में जिले के समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में पुरानी पेंशन योजना लागू होने के फलस्वरूप मृत्यु अशक्तता एवं सेवानिवृत्त की दशा में कर्मचारियों एवं उनके नामिनों को पेंशन भुगतान किये जाने के लिए एनपीएस खाते में जमा राशि ईडब्ल्यूआर प्रक्रिया के क्रियान्वयन के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अंकिता सिंह ने निराकरण हेतु लंबित प्रकरणों की जानकारी दी तथा प्रकरण के निराकरण के संबंध में संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन द्वारा विस्तृत समीक्षा करते हुए आहरण संवितरण अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही लंबे समय से लंबित पेंशन प्रकरण की त्रैमासिक समीक्षा करने एवं जिन डीडीओ द्वारा पेंशन प्रकरणों का निराकरण 01 माह से अधिक अवधि तक लंबित रखा जाता है उनकी सूची समय-सीमा बैठक में रखते हुए संबंधित डीडीओ को निराकृत करने हेतु निर्देश दिए गये। पेंशन प्रकरण प्रेषित किये जाने के उपरांत डीडीओ स्तर पर आ रही समस्याओं के निराकरण किये जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। जिले में लंबित प्रकरणों को 15 दिवस के भीतर निराकरण करने हेतु निर्देश दिये गये तथा कार्मिक संपदा में सुधार, ई-बिल तैयार करने में होने वाली समस्या इत्यादि विषयों पर भी विस्तारपूर्वक बताया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक श्री अनिल कुमार बारी, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अंकिता सिंह, सहायक प्रोग्रामर श्री विनोद कुमार सिंह, सहायक कोषालय अधिकारी श्री प्रकाश कश्यप तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
जशपुर जिले में चाय, काफी, स्ट्राबेरी, काजू, नाशपाती की सफल खेती के बाद कैमोमाइल की खेती का प्रयोग हुआ सफल
जशपुरनगर मार्च 2022/जशपुर जिले में चाय, काफी, स्ट्राबेरी, काजू, नाशपाती आदि की सफल खेती के बाद वन विभाग के अंतर्गत् वनमण्डलाधिकारी श्री जितेन्द्र उपाध्याय के मार्गदर्शन एवं उप वनमण्डलाअधिकारी श्री एस.के.गुप्ता के दिशा-निर्देश में कैमोमाइल के खेती का सफल प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जर्मनी कैमोमाइल बहुत ही लोकप्रिय एवं व्यवसायिक रूप […]
मनरेगा कार्यों का निरीक्षण
दुर्ग, जुलाई 2023/ मनरेगा के राज्य से नोडल अधिकारी सुश्री ओमेश्वरी नेताम लेखाअधिकारी ने दुर्ग जिले के मनरेगा के निर्माण कार्याे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप संचालक उद्यानिकी पूजा कश्यप साहू, अरदीप ढीढ़ी सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा उपस्थित रहे। रूवाबंाधा उद्यानिकी विभाग के नर्सरी के पौधेउत्पान का निरीक्षण के दौरान बताया गया कि […]
धान खरीदी: नौ लाख 97 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी 23 हजार 102 किसानों से खरीदा गया 193 करोड़ 58 लाख रूपए से अधिक का धान
लगभग 64 प्रतिशत धान का उठाव भी हुआकोरबा 10 जनवरी 2022/कोरबा जिले में अभी तक 23 हजार 102 किसानों से समर्थन मूल्य पर सहकारी समितियों ने नौ लाख 97 हजार 837 क्विंटल धान खरीद लिया है। किसानों से खरीदे गये इस धान की कीमत 193 करोड़ 58 लाख रूपये से अधिक है। किसानों को अपना […]