अम्बिकापुर, 05 सितम्बर 2024/sns/- नगर पालिका निगम अम्बिकापुर आयुक्त ने बताया कि स्थानीय शासन विभाग के आदेशानुसार 07 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर पशुवध गृह बन्द रखे जाएंगे। उन्होंने समस्त मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी विक्रेताओं का सूचित किया है कि गणेश चतुर्थी पर्व
पर मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी का वध एवं विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने उपरोक्त तिथि को पशु वध एवं मांस विक्रय न किए जाने के निर्देश दिए हैं।