रायपुर, 05 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने आज राजनांदगांव के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल को स्कूली बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों के कारण तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है। उन्हें अस्थायी रूप से नवा रायपुर के इन्द्रावती भवन स्थित लोक शिक्षण संचालनालय में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही, राजनांदगांव के सहायक संचालक, श्री आदित्य खरे को जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ यह नई जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इस आशय का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग महानदी भवन मंत्रालय नवा रायपुर से जारी कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
जिले में विगत 06 महीने में 07 हजार से अधिक का श्रमिकों का हुआ पंजीयन
मुंगेली, मार्च 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित करने श्रम विभाग द्वारा लगातार शिविर व अन्य माध्यमों से श्रमिकों का पंजीयन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में विगत 06 महीने में 07 हजार 57 श्रमिकों का पंजीयन किया गया है। जिसमें […]
मनोरोग विशेषज्ञ चिकित्सक और ओ.टी. टेक्नीशियन पद पर संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
दुर्ग, अक्टूबर 2024/sns/ जिला प्रबंधकारिणी समिति डी.एम.एफ. के अध्यक्ष कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा प्रदाय की गई प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति से जिला चिकित्सालय दुर्ग में डी.एम.एफ. मद से मनोरोग विशेषज्ञ चिकित्सक एवं ओ.टी. टेक्नीशियन पद पर संविदा नियुक्ति की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी से प्राप्त जानकारी अनुसार मनोरोग […]
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ में 34,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगेये परियोजनाएं सड़क, रेलवे, कोयला, बिजली और सौर ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को पूरा करती हैंप्रधानमंत्री राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम के लारा सुपर ताप विद्युत परियोजना चरण-I को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम के लारा […]