छत्तीसगढ़

हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया भगवान बलराम जी का जन्मदिन

सुकमा, 11 सितंबर 2024/sns/- कृषि विज्ञान केंद्र,  सुकमा में भगवान बलराम जी के जन्मदिन को किसान दिवस के रूप मे मनाया गया। जिसमें भारतीय किसान संघ,  सुकमा के जिला अध्यक्ष श्री धरम नाग मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के उप संचालक कृषि श्री पीआर.  बघेल ने की, कार्यक्रम में सभी विभागों के प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र की पूरी टीम तथा पूरे जिले से करीब 55 किसानों ने भाग लिया। 20 कृषकों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती में विशेष योगदान के लिए प्रमाण पत्र वितरित किए गए , सबसे पहले भगवान बलराम जी की पूजा-अर्चना करके माननीय मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री, छ. ग. शासन के किसानों के नाम आज का संदेश सुनवा कर विधिवत कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही कृषि से  संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों  के  साथ  प्रति माह होने वाली मासिक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर आगामी माह हेतु चर्चा की और सभी ने अपने अपने विभाग की योजनाओं के बारे मे किसानों को विस्तार से बताया गया। जिसमें पशुपालन विभाग से डॉ. एस. एस.जगत उप संचालक पशु पालन, कृषि विभाग से श्री पी.आर. बघेल, उपसंचालक कृषि, उघानिकी विभाग से श्री हितेश नाग सहायक संचालक उघानिकी,श्री सुरेश कुमार बैक वरीष्ठ कृषि विकास अधिकारी व श्री कमल गावड़े ग्रामीण उघान विस्तार अधिकारी के साथ साथ सभी विभागों से  मैदानी अधिकारी उपस्थित थे।
कृषि विज्ञान केन्द्र के सभी कृषि वैज्ञानिकों ने  अपने अपने  विषय से संबंधित माह  सितंबर की कार्य योजना को प्रस्तुत किया तथा अधिकारियों एवं कृषि मित्रों द्वारा  चाही  गई  जानकारी को विस्तार से  बताया । कार्यक्रम के साथ साथ मछली पालन विशेषज्ञ डॉ संजय सिंह राठौर द्वारा कार्प बीज उत्पादन एवं तालाब प्रबंधन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई जिसमें उन्होंने मछली पालन हेतु तालाब प्रबंधन, बीज उत्पादन, मछली की ब्रीड का चयन से किस तरह किसान अपने आय में वृद्धि करने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। कृषि विज्ञान केंद्र से वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री एच.एस. तोमर, पौध रोग विशेषज्ञ श्री राजेन्द्र प्रसाद कश्यप,  कृषि अभियांत्रिकी  विशेषज्ञ डॉ. परमानंद साहू, कीट विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. योगेश कुमार सिदार सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *