छत्तीसगढ़

बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह का गरिमामय आयोजन

       जांजगीर-चांपा, 17 सितम्बर 2024/sns/- संविधान निर्मात्री सभा के पूर्ण कालिक सदस्य एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल 68 वीं पुण्य स्मृति में 18 सितम्बर को स्मृति समारोह का आयोजन सी मार्ट परिसर (कचहरी चौक) जांजगीर में किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि जांजगीर लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े होगें।
       कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक जाजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, विधायक अकलतरा श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरवंश, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती यनिता यशवंत चंद्रा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष छ.ग. विधानसभा श्री नारायण चंदेल, पूर्व विधायक श्री सौरभ सिंह, नगरपालिका परिषद, जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्री भगवानदास गढ़वाल, नगरपालिका परिषद, चांपा अध्यक्ष श्री जय थवाईत होंगे।
कार्यक्रम विवरण –
     बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह कार्यक्रम में प्रातः 11 बजे सभास्थल पर पुष्पांजलि, श्रद्धांजलि दिया जाएगा। अपरान्ह 11.30 बजे कार्यक्रम शुभारंभ एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा। इसी प्रकार अपरान्ह 12 बजे कृषि संगोष्ठी, किसान सम्मेलन, अपरान्ह 03 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, सायं 04 बजे विधिक विषयों पर संगोष्ठी, सायं 05 बजे सम्मान समारोह, प्रतिभा सम्मान, सायं 05.30 बजे से रात्रि 08 बजे तक स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *