अम्बिकापुर, 18 सितम्बर 2024/sns/- जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति के सहायक आयुक्त एवं सदस्य सचिव ने बताया कि जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति जिला सरगुजा द्वारा जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों एवं प्रयास आवासीय विद्यालय के संचालन हेतु सत्र 2024-25 (जुलाई 2024 से जून 2025) हेतु फर्मों, आपूर्ति कर्त्ताओं से सील बंद निविदाएं आमंत्रित की गई है। उन्होंने बताया कि पूर्ण रूपेण भरी हुई मुहरबंद निविदा समिति कार्यालय सहायक आयुक्त, सहायक आदिवासी अम्बिकापुर जिला सरगुजा में 19 सितम्बर 2024 को सायं 05ः00 बजे तक पजीकृत डाक पोस्ट अथवा समिति कार्यालय में रखे टैंण्डर बॉक्स में जमा किया जा सकता है निर्धारित समयावधि पश्चात प्राप्त पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा। निर्धारित अमानत राशि का केवल एफ.डी.आर. बैंक ड्राफ्ट जो सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास सरगुजा के नाम से स्वीकार होगा। प्राप्त निविदाएं 20 सितम्बर 2024 को दोपहर 12ः00 बजे क्रय समिति एवं उपस्थित निविदा दाताओं के समक्ष खोला जाएगा। निविदा का पूर्ण या आंशिक रूप से निरस्त करने का अधिकार क्रय समिति के पास सुरक्षित है। निविदा का विस्तृत विवरण एवं शर्तें निविदा पत्र में उल्लेखित शर्तों के अधीन होगा। जिसे कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास अम्बिकापुर में कार्यालयीन के दिवसों, समय में उपस्थित होकर अवलोकन व विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
पंचायतों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ’जाबो’ अभियान के तहत शपथ एवं रैली आयोजित
जगदलपुर फरवरी 2025/sns/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत ’जाबो बोटर’ अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों ने शपथ ली और मतदाता जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदान के महत्व के बारे में […]
जल जीवन मिशन के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें – अधीक्षण अभियंता श्री गेंदले
मुंगेली, नवम्बर 2022// लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संभाग बिलासपुर के अधीक्षण अभियंता श्री आर. के. गेंदले ने आज जिले के प्रवास के दौरान डिवीजन कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने ग्रामवार सोलर और रेट्रोफिटिंग के निर्माण कार्यों की जानकारी […]
उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन, 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को मिली सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी
अम्बिकापुर फरवरी 2025/sns/ महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सरगुजा के मार्गदर्शन में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आई.टी.आई.), अंबिकापुर में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आई.टी.आई. के प्राचार्य श्री चंदेश्वर पैकरा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्री सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, उप संचालक रोजगार, सरगुजा उपस्थित […]