दुर्ग, 18 सितंबर 2024/sns/- मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत जिले में प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में उक्त विद्यालय का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा होने पर वर्ष 2024-25 में अध्ययनरत कक्षा 11वीं के 48 एवं कक्षा 12वीं के 42 कुल 90 बालिकाओं को शैक्षणिक उद्देश्य से आई.आई.टी. भिलाई (जेवरा सिरसा) का भ्रमण कराया गया। सहायक कलेक्टर श्री मोहन भार्गव, संयुक्त कलेक्टर श्री मुकेश रावटे एवं डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव के सौजन्य से सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग श्री हेमन्त कुमार सिन्हा द्वारा भ्रमण की व्यवस्था की गई। जिसमें सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री सिन्हा, प्रशासकीय अधिकारी, शिक्षक एवं छात्रावास के अधीक्षक, अधीक्षिकाएं सम्मिलित हुए। भ्रमण से छत्तीसगढ़ के घोषित अनुसूचित क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च प्रकृति के संस्था में प्रवेश लेकर पढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। भ्रमण में आई.आई.टी. के संचालन तथा उक्त संस्था में अध्यापन कर रहे विषयों की पद्धति, प्रवेश पश्चात् दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त होगी। इससे छात्राओं को तत्कालीन कक्षा के पाठ्यक्रम में अध्ययन करते हुए उच्च से उच्च प्रतिशत प्राप्त करने का प्रोत्साहन मिलेगा।
संबंधित खबरें
कलेक्टर जनदर्शन: कलेक्टर ने जनदर्शन में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
जनदर्शन में पहुंचे दिव्यांग श्री बसंत को कलेक्टर ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिलजनदर्शन में आज कुल 45 आवेदन हुए प्राप्त जांजगीर-चांपा 07 नवम्बर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज अपने चेंबर में कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से आमनागरिकों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर जनदर्शन में जिले के दूरदराज गांव से आने वाले ग्रामीणों की […]
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से हेमूनगर निवासी लालवानी परिवार को मिली आर्थिक सहायता
बिलासपुर, 21 सितम्बर 2024/sns/- हेमूनगर निवासी लालवानी परिवार के मुखिया खियाल दास लालवानी को किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए ‘मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना’ के तहत सहायता राशि स्वीकृत हुई है, जिससे अब उनका इलाज चल रहा है, और परिवार ने राहत की सांस ली है। लालवानी परिवार ने मुख्यमंत्री श्री […]
मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत आरंग के लखौली में 16.80 लाख रूपये की लागत से होगा रोड निर्माण
रायपुर, 12 फरवरी 2022/ नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया की पहल पर आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लखौली में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत 16.80 लाख रूपये की लागत से सी.सी.रोड का निर्माण किया जा रहा है, इस कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला […]