मोहला, 19 सितंबर 2024/sns/- संपूर्णता अभियान के अंतर्गत आकांक्षी ब्लॉक अम्बागढ़ चौकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं की जॉच, पंजीकरण नियमित जांच, पोषण, शिक्षा तथा जननी सुरक्षा के संबंध में स्वास्थ्य शिविर व जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की मधुमेह, उच्च रक्तचाप, खून जांच, पेशाब की जांच, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच करने, डॉक्टर की सलाह से खाने पीने के संबंध में जानकारी दिया गया। गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहित किया गया। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को निशुल्क दवाईयां का वितरण भी किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया।
संबंधित खबरें
राज्य स्तरीय टिंकराथान 2024 प्रतियोगिता में जिले के विद्यार्थियों ने दिखाया अपना हुनररायगढ़ जिले में तीन स्कूलों में स्थापित हैं अटल टिंकरिंग लैब
रायगढ़, सितम्बर 2024/sns/ नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मुख्य उद्देश्य जिसके तहत विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा में भी सुदृढ़ करना है के उद्देश्य की पूर्ति के लिए रायगढ़ जिले में तीन अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना की गई है जहां बच्चे अपने वैज्ञानिक हुनर एवं क्षमता के अनुसार अपनी कल्पना को […]
*तेजी से आकार ले रहा 52 सीटर ट्रांजिट हाॅस्टल*
कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षणबिलासपुर, फरवरी 2023/संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के कोनी वार्ड में अधिकारियों के ठहरने के लिए 52 कमरे युक्त ट्रांजिट हाॅस्टल भवन का निर्माण तेजी से आकार ले रहा है। एक साल के भीतर इसका निर्माण पूरा हो जायेगा। इससे अधिकारियों को ठहरने में काफी राहत मिलेगी। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार […]