छत्तीसगढ़

’’वीरांगना’’ अवन्ति बाई लोधी पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए आवेदन पत्र

कवर्धा, अक्टूबर 2024/sns/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं मे आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष ’’वीरांगना’’ रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसके तहत् एक महिला को 02 लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पटिट्का सम्मान के रूप मे प्रदान किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग से सम्पर्क कर सकते हैं। आवेदन पत्र 10 अक्टूबर 2024 तक जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *