कोरबा 10 अक्टूबर 2024/sns/ राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना वर्ष 2024-25 अंतर्गत संरक्षित खेती शेडनेट हाऊस हेतु उद्यान विभाग द्वारा कृषकों की पात्रता हेतु आवश्यक योग्यता निर्धारित की गई है। सहायक संचालक उद्यान से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक हितग्राही के स्वामित्व की भूमि होनी चाहिए। भूमि में कम से कम 0.400 हेक्टेयर अथवा उससे अधिक उद्यानिकी फसल यथा फल, सब्जी, मसाला, पुष्प का रकबा राजस्व अभिलेख में इंद्राज होना चाहिए। प्राथमिकता के आधार पर केंद्र तथा राज्य पोषित योजना अंतर्गत फल, सब्जी, मसाला, पुष्प क्षेत्र विस्तार सफलतापूर्वक किया हो। शेडनेट हाऊस निर्माण में प्रतिवर्ग मीटर कुल लागत 710 रूपए में 355 रूपए (50 प्रतिशत) अनुदान देय होगा, शेष 355 रूपए (50 प्रतिशत) कृषक अंश की राशि स्वयं वहन् करना पड़ेगा। हितग्राही प्रक्षेत्र (जहां शेडनेट लगाना है) में बिजली, पाली एवं फैसिंग की व्यवस्था होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनसामान्य की समस्याएं एवं शिकायतें,जनदर्शन में आज 103 आवेदन प्राप्त हुए
दुर्ग, 02 सितंबर 2024/sns/- कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर आज अपर कलेक्टर श्री बजरंग दुबे ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण […]
किसान इस वर्ष प्रारंभ से ही अपने बारदाने में धान विक्रय कर सकते हैं : कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे
राजनांदगांव ,नवम्बर 2021। संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट विभाग मंत्री श्री रविन्द्र चौबे आज छुरिया विकासखंड के ग्राम कुमरदा में दीपावली मिलन एवं कृषि सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर कोलियारी जलाशय एवं नहर लाईनिंग […]
सामान्य प्रेक्षक एवं कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता के लिए लगाए गए फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन
राजनांदगांव 23 मार्च 2022। सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री शांतनु पी. गोटमारे एवं कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन 2022 में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने कलेक्टोरेट परिसर में लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। फोटो प्रदर्शनी में विधानसभा क्षेत्र खैरागढ़ अंतर्गत मतदाताओं […]