छत्तीसगढ़

पशुधन संबंधी आंकड़े एकत्रित करने 21वीं पशु संगणना 25 अक्टूबर से प्रारंभ

कलेक्टर ने पशुधन संबंधी आंकड़े तैयार करने लोगों से जानकारी देने की अपील

मुंगेली अक्टूबर 2024/sns/ जिले में पशुधन संबंधी आंकड़े एकत्रित करने के लिए 21वीं पशु संगणना 25 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिले के सभी पशुपालकों से पशु-पक्षियों आदि के बारे में वास्तविक जानकारी देने की अपील की, ताकि पशुधन क्षेत्र में विकास के लिए नीति निर्धारण और योजना के निर्माण में वास्तविक आंकड़े तैयार किया जा सके।
उप संचालक पशुधन विकास विभाग डॉ. आर. एम. त्रिपाठी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा देश के पशुधन का डाटा एकत्रित करने के उद्देश्य से हर 05 वर्ष में पशु संगणना कराया जाता है। इस वर्ष 21वीं बार पशुओं की वर्गवार 16 प्रजातियों की संगणना की जा रही है, जिससे पशुओं की वर्गवार उपयोगिता यथा दूध, अंडा, मांस, ऊन आदि उत्पादन के लिए विभिन्न योजनाओं का निर्माण किया जा सके तथा पशुओं में विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के लिए योजनाएं तैयार की जा सके। उप संचालक पशुधन विकास विभाग ने बताया कि जिले में पशु संगणना के लिए 118 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है। यह प्रगणक घर-घर जाकर पशु-पक्षियों की जानकारी एकत्र करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *