रायपुर, 28 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज सोमवार शाम को मंत्रालय महानदी भवन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय पुलिस सेवा एवं राज्य पुलिस सेवा के प्रशिक्षणार्थियों ने सौजन्य मुलाकात की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आप लोगों से उम्मीद है कि जनता की बेहतरी के लिए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने प्रशिक्षर्थियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में आपको मैदानी क्षेत्र में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ पूरा करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2023 बैच के 7 अधिकारी एवं राज्य पुलिस सेवा के वर्ष 2022 बैच के 6 अधिकारी एवं 2 सहायक जेल अधीक्षक, अपर पुलिस महानिदेशक श्री एस.आर.पी. कल्लुरी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस राज्य पुलिस अकादमी के निदेशक श्री रतनलाल डांगी, एएसपी डॉ. पंकज शुक्ला, मेजर ड्रिल प्रशिक्षक श्री उदय सिदार भी उपस्थित थे।
जगदलपुर 28 अक्टूबर 2024/sns/ कलेक्टर श्री हरिस एस के द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील बस्तर ग्राम पिपलावण्ड निवासी ताराबती की मृत्यु कुंआ के पानी में डूबने से पति श्री समलू को चार […]
रायगढ़, नवम्बर 2024/sns/ रायगढ़ विकासखंड के किरोड़ीमल नगर संकुल केंद्र के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सराईपाली पश्चिम में 6 नवंबर को उत्सव के रूप में मनाया गया। गत वर्ष शासन की महत्वपूर्ण योजना आदिवासी बालक-बालिकाओं के लिए संचालित होने वाली एकलव्य आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा में शाला के पांच छात्राएं शामिल हुई थी जिसमें चार […]
रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्य को आज दमन में विश्व मत्स्यिकी दिवस के अवसर पर मत्स्य पालन के क्षेत्र बेस्ट इनलैंड स्टेट का पुरस्कार मिला। राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने का यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम दुनेथा दमन में आयोजित किया गया । यह पुरस्कार प्रदेश की ओर से मत्स्य विभाग के संचालक […]