जांजगीर चांपा नवंबर 2024/sns/ जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। 14 नवंबर से जिले के 101 सहकारी समितियां के अंतर्गत 129 धान उपार्जन केंद्रों में जिले के 126911 किसानों से धान खरीदी की जाएगी। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के नेतृत्व में सभी केंद्रों में बारदाना, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, बायोमेट्रिक डिवाईस, आर्द्रतामापी यंत्र, कंप्यूटर, प्रिंटर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है। साथ ही सभी केंद्रों में साफ सफाई कर किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय एवं छायादार शेड की भी व्यवस्था की गई है। केंद्रों में सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से हर गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी, इसकी भी तैयारी कर ली गई है। देशभर में छत्तीसगढ़ में धान का सर्वाधिक दाम मिलने से जिले के किसान काफी खुश हैं। किसान समिति एवं मोबाइल ऐप टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से आसानी से टोकन प्राप्त कर सकेंगे। कलेक्टर श्री छिकारा ने जिले में अवैध धान की खरीदी बिक्री को रोकने के लिए संबंधितों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि धान विक्रेता किसानों को खरीदी केंद्रों में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। पंजीकृत धान विक्रेता किसानों से सुलभ रूप से धान खरीदी की सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
संबंधित खबरें
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मंगल भवन का करेंगे लोकार्पण, विभाजन विभीषिका संगोष्ठी में भी होंगे शामिल
रायपुर. 13 अगस्त 2024. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 14 अगस्त को अपने कोरबा जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे रायपुर से सड़क मार्ग से कोरबा जिले के पाली के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर तीन बजे पाली नगर पंचायत में मंगल भवन का […]
कलेक्टर और एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
दिव्यांगजनों के लिए रैंप का करें इंतजाम, बूथ को बनाएं सुविधाजनक : कलेक्टर डाॅ सिंह रायपुर, मार्च 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह और एसएसपी श्री संतोष सिंह आज आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में आरंग अनुविभाग के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिरहसौद में स्थित मातृसदन उच्चतर माध्यमिक […]