मोहला 30 नवंबर 2024। विकासखंड मोहला के ग्राम पंचायत उरवाही के श्री संजय के जीवन में अब समृद्धि ने दस्तक दी है। अब वह अपने जीवन को आर्थिक तन्हाई से दूर कर आर्थिक समृद्धि में जीवन व्यतीत करने लगा है। श्री संजय ने बताया कि वह मजदूरी के साथ खेती-किसानी का काम करता है। उन्होंने बताया कि उनके जीवन में हमेशा तंगहाली होता था। इसके चलते वह अपने परिवार की जरूरत को पूरा नहीं कर पता था। इस स्थिति में उन्होंने मुर्गी पालन का व्यवसाय करने का निश्चय लिया और ग्राम पंचायत से संपर्क किया। ग्राम पंचायत के द्वारा मनरेगा के तहत उसके घर की बाड़ी में मुर्गी शेड बनाया गया है। मुर्गी शेड में वह 500 देसी मुर्गी का पालन कर रहा है। उन्नत एवं देशी नस्ल की मुर्गी पालन से उसे काफी अच्छी आमदनी हो रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उसे अभी तक 50 हजार की आर्थिक आमदानी हो चुकी है। मुर्गी बेचकर मिली राशि से वह अपने परिवार की जरूरत को पूरा कर रहा है। उन्होंने बताया कि मुर्गी पालन से अब उसके घर में उमंग भर आया है। उन्होंने योजना के लिए शासन के प्रति आभार जताया है।
संबंधित खबरें
जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का होगा निराकरण
सहसपुर लोहारा के ग्राम गोछिया में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 21 नवंबर को, 25 गांवों को मिलेगा लाभ कवर्धा, 20 नवम्बर 2024/sns/ छत्तीसगढ़ शासन समान्य प्रशासन एवं जन शिकायत निवारण विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। […]
जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य 01 दिसम्बर से
मुंगेली / नवम्बर 2021// राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य कल 01 दिसम्बर से प्रारंभ हो रहा है। धान खरीदी का कार्य जिले के 66 समितियों के 97 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 92 हजार 162 पंजीकृत किसानों से […]
विशेषज्ञ दल ने जिला जेल का किया निरीक्षण
कवर्धा, 23 जून 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार जिला स्तरीय गठित विशेषज्ञ दल द्वारा जिला जेल कबीरधाम का निरीक्षण किया गया। जिला जेल के सहायक अधीक्षक द्वारा जेल मे निरूध्द बंदीयो के संबंध में विस्तृत जानकारी से विशेषज्ञ दल को अवगत कराया गया। विशेषज्ञ दल द्वारा किशोर न्याय (बालकों के देखरेख एवं संरक्षण) […]