किसानों की सुविधा और समस्याओं के समाधान हेतु दूरभाष क्रमांक जारीसुकमा, दिसंबर 2024/sns/जिले में शासन के निर्देशानुसार पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जा रही है। इस व्यवस्था से किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में संचालित उपार्जन केंद्रों पर खरीदी का कार्य तेजी से जारी है।
नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा सुकमा श्री गौरव शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइन पर धान खरीदी के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। किसानों की धान विक्रय में कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए आवश्यक व्यवस्था की गई। साथ ही किसानों की शिकायतों के समाधान के लिए जिला में नोडल अधिकारी बनाया गया हैं। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में किसानों को धान खरीदी के संबंध में असुविधा होने पर समस्या के निराकरण हेतु कंट्रोल नंबर पर संपर्क कर सकते है। सुकमा जिले के धान उपार्जन केन्द्रो में धान विक्रय के दौरान होने वाली समस्याओं को दर्ज करने एवं उसके निराकरण हेतु धान खरीदी नियंत्रण कक्ष में स्थित दूरभाष क्रमांक 07864-284012 पर शिकायत एवं सुझाव दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय अधिकारीयों सुश्री मधू तेता, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सुकमा दूरभाष क्रमांक 76938-45677, श्री विजय प्रताप खेस, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) छिन्दगढ़ दूरभाष क्रमांक 87708-30866, श्री शबाब खान, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोन्टा दूरभाष क्रमांक 93406-76224, श्री जयवर्धन ठाकुर, जिला खाद्य अधिकारी सुकमा दूरभाष क्रमांक 93990-09064 श्री महेश कुमार देहारी, सहायक ग्रेड-02 जिला कार्यालय सुकमा दूरभाष क्रमांक 62687-52151 को भी सीधे शिकायतएवं सुझाव दर्ज करा सकते हैं