छत्तीसगढ़

सुकमा जिले में अब तक 1.72 लाख क्विंटल धान की हुई खरीदी

सुकमा, दिसम्बर 2024/sns/समर्थन मूल्य पर जिले के किसानों से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। धान उपार्जन हेतु जिले में 25 केन्द्र बनाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर 2024 की स्थिति में जिले के पंजीकृत किसानों से 1 लाख 72 हजार 888 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धान उपार्जन केन्द्र एर्राबोर में 2 हजार 908 क्विंटल, कुकनार में 4 हजार 969 क्विंटल, केरलापाल में 13 हजार 276 क्विंटल, कांजीपानी में 3 हजार 805 क्विंटल, कोडरीपाल में 10 हजार 830 क्विंटल, कोंटा में 6 हजार 439 क्विंटल, गादीरास में 10 हजार 434 क्विंटल, मानकापाल में 155 क्विंटल, किस्टाराम में 3 हजार 836 क्विंटल, गोलापल्ली में 4 हजार 576 क्विंटल, चिंतागुफा में 299 क्विंटल, छिंदगढ़ में 10 हजार 632 क्विंटल, बिरसठपाल में 12 हजार 92 क्विंटल, गुरसगुण्डा में 00 क्विंटल, चिड़पाल में 5 हज़ार क्विंटल, तोंगपाल 9 हजार 123 क्विंटल, दोरनापाल में 4 हजार 800 क्विंटल, नेतानार 12 हजार 692 क्विंटल, पुसपाल 9 हजार 87 क्विंटल, पोलमपल्ली में 755 क्विंटल, गुडरा में 10 हज़ार क्विंटल , मुड़पल्ली में 4 हज़ार 518 क्विंटल, कुंदनपाल में 1 हज़ार क्विंटल , सुकमा में 26 हज़ार 408 क्विंटल और धान उपार्जन केंद्र सोना कुकानार में 4 हजार 822 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है। इसी प्रकार जिले में धान का उठाव 280 क्विंटल हुआ है। जिला प्रशासन के द्वारा धान उठाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *