रायपुर 27 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पद्मविभूषण स्वर्गीय अरूण जेटली की 28 दिसंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि जेटली जी ने भारत के वित्त, रक्षा, कॉरपोरेट मामले, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों को कुशलता से संभाला और देश के विकास को नई गति दी। उन्होंने देश की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जेटली जी को वित्तीय मामलों का गूढ़ जानकार माना जाता था। उन्होंने भारत में आर्थिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अरुण जेटली जी का देश के विकास में दिया गया अमूल्य योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
संबंधित खबरें
वर्ष 2022 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित
रायगढ़, दिसम्बर2021/ छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के तहत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री भीम सिंह ने कैलेण्डर वर्ष 2022 के लिए रायगढ़ जिले में संपूर्ण दिवस के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जिसके तहत 01 जुलाई 2022 शुक्रवार-रथयात्रा, 25 अक्टूबर 2022 मंगलवार-दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) एवं […]
मुख्यमंत्री ने बसना में किया 64 करोड़ 13 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
रायपुर, 13 दिसम्बर 2022/- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बसना विधानसभा क्षेत्र में 64 करोड़ 13 लाख 92 हजार रुपए के विकासकार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 32 करोड़ 64 लाख 09 हजार रुपए के 37 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 32 करोड़ 59 लाख 83 हजार रुपए के 23 कार्यों का लोकार्पण […]
26 नवंबर को ताड़मेटला और मुकरम के बीच जंगल में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की होगी दंडाधिकारी जांच
सुकमा, 22 फरवरी 2022/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विनीत नंदनवार द्वारा ताड़मेटला और मुकरम गांव के बीच जंगल में 26 नवंबर 2021 को हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की दंडाधिकारी जांच के लिए कोण्टा अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री बनसिंह नेताम को जिम्मेदारी दी गई है।कोंटा अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री नेताम ने इस घटना की दण्डाधिकारी जांच के संबंध […]