रायपुर 27 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आधुनिक हिन्दी के युग प्रवर्तक, हिंदी साहित्य के मूर्धन्य कवि और छायावादी युग के प्रमुख स्तंभ पद्मभूषण सुमित्रानंदन पंत की 28 दिसंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने हिन्दी साहित्य में सुमित्रानंदन पंत जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि पंत जी को हिंदी साहित्य के सर्वश्रेष्ठ साहित्यकारों में गिना जाता है। उनकी रचनाओं में प्रकृति और सौंदर्य के रमणीय चित्र मिलते हैं। उनकी कविताओं में छायावाद की सूक्ष्म कल्पनाओं व कोमल भावनाओं के साथ प्रगतिवाद और विचारशीलता का पुट भी मिलता है। उन्होंने दर्शन और मानव कल्याण की भावनाओं से ओतप्रोत कविताओं की भी रचना की। हिंदी साहित्य सेवा के लिए उन्हें ज्ञानपीठ, साहित्य अकादमी जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मानों से विभूषित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंत जी की कालजयी रचनाएं और हिन्दी साहित्य में उनका योगदान चिरस्थायी रहेंगे।
संबंधित खबरें
कस्टम मिलिंग के लिए लगभग 105 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव
लगभग 107 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किसानों से इस खरीफ सीजन में 107.53 लाखमीट्रिक टन धान की हुई है खरीदी रायपुर, 10 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार की कुशल प्रबंधन के कारण अब तक कस्टम मिलिंग के लिए तेजी के […]
चयन के लिए पात्रता एवं शर्तें
इसके लिए आवेदकsns/- को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य हैं। आवेदक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से हो तथा छत्तीसगढ़ राज्य का स्थाई जाति प्रमाण पत्र धारक हो। आवेदक भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के लिए घोषित अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित […]
जिला प्रशासन, जनपद मोहला, पुलिस प्रशासन के माध्यम से गोटाटोला हाट बाजार में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया
मोहला 2 अप्रैल 2024। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान करने के लिए जिले में लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में गतदिवस जिला प्रशासन, जनपद पंचायत मोहला व पुलिस प्रशासन के द्वारा गोटाटोला हाट बाजार में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर […]