छत्तीसगढ़

महतारी वंदन से हुनर और मेहनत को मिली पहचान रेवती ने सिलाई कार्य को बनाई व्यवसाय, आर्थिक स्थिति हो रही मजबूत


रायगढ़, दिसम्बर 2024/sns/ राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने का कार्य कर रही है। ये उन महिलाओं के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही जो स्वयं का कार्य प्रारंभ कर अपना सपना पूरा करना चाहती है। ऐसी ही उदाहरण श्रीमती रेवती यादव है।
            रायगढ़ जिले के विकासखंड धरमजयगढ़ के ग्राम-सोनपुर के एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू निवासी श्रीमती रेवती यादव जो कि एक दुकान में कपड़ा सिलाई एवं कढ़ाई का काम करती थी। इस कार्य से उन्हे प्रतिमाह एक सीमित आय प्राप्त होती थी। जिससे वह किसी तरह से अपने परिवार के साथ जीवन यापन कर रही थी। श्रीमती रेवती यादव हमेशा से चाहती थी कि वह अपने कपड़ा सिलाई एवं कढ़ाई के काम को अपना स्वयं का एक दुकान खोलकर व्यवसाय के रूप में संचालित करें, परन्तु आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होने के कारण जो संभव नहीं हो पा रहा था।
          मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय नेतृत्व में वर्ष 2024 में महतारी वंदन योजना की प्रारम्भ की गई। जिसके पश्चात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री तनुजा यादव के द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र में श्रीमती रेवती यादव का महतारी वंदन योजना फार्म भरा गया। जिसके पश्चात माह मार्च 2024 से 1000 प्रति माह राशि प्राप्त होने लगा। जिसे वह अपने बैंक खाता मेें बचत करती रही। माह दिसम्बर 2024 तक राशि प्राप्त होने पर श्रीमती रेवती के पास 10 हजार रूपये बचत होने पर वह अपने लिये कपड़ा सिलाई की मशीन के साथ अन्य सामान खरीदकर घर से कार्य करने लगी है। उनके हुनर व मेहनत को महतारी वंदन योजना ने उड़ान भरने के कार्य किया है। जिससे श्रीमती रेवती यादव की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है और वे अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही है। श्रीमती रेवती यादव का कहना है कि यह सब महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त होने वाली सहायता राशि से हो पाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का महतारी वंदन योजना के संचालन कर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए धन्यवाद दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *