छत्तीसगढ़

स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर पंचायतों में मनाया गया सुशासन दिवस

मुख्यमंत्री के संदेश ‘विष्णु की पाती’ का किया गया वितरण

मुख्यमंत्री का संदेश पाकर महिलाएं हुई उत्साहितसुकमा, दिसंबर 2024/sns/ छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में धान खरीदी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण योजना और महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संदेश “विष्णु की पाती” का वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा जिला सीईओ श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में सुकमा जिले में भी मुख्यमंत्री के संदेश ‘विष्णु की पाती’ हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित ग्रामीणों और महिलाओं को लगातार वितरित किया जा रहा है।
      सुशासन दिवस के अवसर पर बुधवार को जिले पंचायतों में स्थित अटल चौक में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के फोटो में माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए देशहित के कार्यों को याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को मुख्यमंत्री के संदेश का वितरण भी किया गया। संदेश के वितरण की इस कड़ी में कोंटा विकासखंड के ग्राम धोंदरा, इंजेराम, एर्राबोर, दरभागुड़ा तथा अन्य पंचायतों में घर घर जाकर मुख्यमंत्री के संदेश विष्णु की पाती का वितरण किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों को राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। महिलाओं ने विष्णु की पाती पाकर अपनी खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा भेजी गई ’विष्णु की पाती’ को पाकर श्रीमती सविता पोयम काफी उत्साहित और ख़ुश नजर आईं। सविता ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हमें संदेश भेजना हम सभी महिलाओं के लिए बहुत ही खुशी और गौरव की बात है। हम सभी महिलाएं महतारी वंदन योजना के साथ ही सरकार की अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित हो रहे हैं जिससे हमें आत्मनिर्भरता और सम्मान मिल रहा है। उपस्थित सभी महिलाओं ने प्रदेश में महतारी वंदन योजना का बेहतर संचालन करने तथा छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *