अम्बिकापुर जनवरी 2025/sns/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने नववर्ष के प्रथम दिन बुधवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में अधिकारी- कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं और बधाई दी। सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर कलेक्टर श्री भोसकर को नववर्ष की बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर ने अधिकारी और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नए वर्ष के साथ आप सभी नई ऊर्जा के साथ कार्य करें। अपने कार्य को पहले से और बेहतर तरीके से करने का संकल्प लें।उन्होंने सभी विभागों के उपस्थित कर्मचारियों को कहा कि आप सभी जिला प्रशासन के अंग हैं, आप सभी के बिना कार्य सम्भव नहीं हैं। उन्होंने इस अवसर पर कर्मचारियों से परिचय भी लिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, अपर कलेक्टर श्री रामसिंह ठाकुर, एसडीएम अम्बिकापुर श्री फागेश सिन्हा सहित जिला अधिकारी एवं जिला कलेक्टरेट के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
प्रदेश में आदिवासियों का हो रहा उत्थान : मंत्री श्री लखन लाल देवांगन
कोरबा 10 अगस्त 2024/sns/- विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बुधवारी स्थित आदिवासी शक्तिपीठ स्थल पर आयोजित मूल निवासी महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में आदिवासी समाज ही […]
राशनकार्ड की नवीनीकरण 28 फरवरी तक
दुर्ग, दिसम्बर 2024/sns/सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु 31 अक्टूबर 2024 तक वृद्धि की अनुमति प्रदान की गई थी। प्रभारी खाद्य नियंत्रक श्री टी.एस. अत्री के अनुसार राज्य शासन द्वारा विचारोंपरांत राशनकार्ड नवीनीकरण की समय-सीमा 01 दिसम्बर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक बढ़ायी गई है।