जांजगीर-चांपा 02 जनवरी 2025/sns/ आदिवासी विकास विभाग द्वारा भारत सरकार के दिशा निर्देश में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की स्वीकृति, वितरण हेतु नवीन पोर्टल का निर्माण किया गया है। सहायक आयुक्त ने बताया कि जिसमें छात्रवृत्ति का भुगतान आधार सीडिंग बैंक खाता में होना है। सत्र 2024-25 से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों हेतु ओटीआर होना अनिवार्य है। इसके अलावा संस्था, विद्यार्थियों द्वारा पाठ्यक्रम एवं संस्था परिवर्तन संबंधित आवेदन दिए गए हैं। वर्तमान में छात्रवृत्ति स्वीकृति, वितरण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। छात्रवृत्ति पोर्टल में आने वाली तकनीकी समस्याओं एवं व्यवहारिक दिक्कतों के अतिरिक्त अन्य लंबित विषयों पर भी चर्चा किया जाना है। अतः इस संबंध में नवीन पोर्टल उक्त प्रक्रिया के संचालन के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण, समीक्षा बैठक 04 जनवरी 2025 को प्रातः 11 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर आयोजित किया जायेगा
संबंधित खबरें
रेस्क्यू टीम तमिलनाडु से कबीरधाम जिले के चार बंधक श्रमिकों को लेकर पहुची कवर्धा
सभी श्रमिको ने अपने जिले की धरती पर कदम रखते ही धरती माता को किया प्रणाम कलेक्टर, एसपी और श्रमपदाधिकारी ने श्रमिकों, रेस्क्यू टीम का कलेक्टोरेट परिसर में किया स्वागत कवर्धा, 15 अक्टूबर 2022। तमिलनाडु के करूर जिले में बंधक बनाए गए छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के चार श्रमिकों को रेस्क्यू टीम छत्तीसगढ़ के कबीरधाम […]
खाली सीटों के बाद भी शो हाउसफुल दिखाने की शिकायत पर आबकारी विभाग ने की जांच
जांच में पीवीआर द्वारा टिकट ना बेचने की शिकायत पायी गयी झूठी पीवीआर प्रबंधन ने भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ की पुलिस थाने में लिखित शिकायत आनलाइन और आफलाइन बेचे जा रहे हैं फिल्म के टिकट रायपुर, 15 मार्च 2022/ सिटी सेंटर मॉल पंडरी में सिनेमा संचालित करने वाली संस्था पीवीआर के खिलाफ आबकारी विभाग […]
उजाला समूह की महिलाओं के जीवन में आया उजियारा, मिला सीआईएफ के 30.80 लाख रुपए का चेक
मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं को वितरित किए चेक रायपुर, 12 मार्च 2024/ प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय आज जिला मुख्यालय कोंडागांव में वन विभाग के तत्वावधान में आयोजित जंगल जतरा 2024 कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत चेक एवं सामग्रियों का वितरित किया| कोंडागांव जिले के केशकाल […]