छत्तीसगढ़

डेबरू धुर महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड तोंगपाल में मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर सहलेखा हेतु आवेदन 08 जनवरी तक

सुकमा, 02 जनवरी 2025/sns/ डेबरू धुर महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड तोंगपाल विकासखण्ड छिन्दगढ़ एक उत्पादक कंपनी है। इस विशेष परियोजना हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर सहलेखा के लिए क्रमशः 01-01 पद की भर्ती की जाएगी।  जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेतु शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विषय में स्नातक अथवा एम.एस.डब्ल्यू स्नातकोत्तर उत्तीर्ण, डी.सी.ए., पी.जी.डी.सी.ए, कम्प्यूटर डिप्लोमा निर्धारित है। इसी प्रकार कम्प्यूटर ऑपरेटर सहलेखा हेतु शैक्षणिक योग्यता 12 वी उत्तीर्ण, डी.सी.ए., पी.जी.डी.सी.ए डिप्लोमा अथवा आई.टी.आई, कोपा निर्धारित की गई है। उक्त पदों के लिए लिखित व मौखिक परीक्षा 10 जनवरी 2025 को समय समय 11ः30 से किया जाएगा।
इच्छुक आवेदक 08 जनवरी 2025 तक कार्यालयीक समय शाम 05ः30 बजे तक पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट से मुख्य कार्यापालन अधिकारी जनपद पंचायत छिंदगढ़ के पते पर भेज सकते हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी के लिए एक मुश्त मासिक मानदेय 25 हजार रुपये एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर सहलेखा के लिए एक मुश्त मासिक मानदेय 12 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।  क्रमशः  विस्तृत जानकारी हेतु विवरण सुकमा जिले के अधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सुकमा डॉट जीओवी डॉट इन का अवलोकन कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *