रायपुर, 14 जनवरी 2025/sns/- राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में पंजा कुश्ती में पैरा एशिया कप के गोल्ड मेडल विजेता श्री श्रीमंत झा ने सौजन्य भेंट की। श्री झा ने गत नवम्बर माह में मुबंई में आयोजित प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। श्री झा का यह 49 वां अंतर्राष्ट्रीय मेडल है। वे आगामी माह नार्वे में होने वाले पैरा विश्व कप प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित हो चुके है। राज्यपाल श्री डेका ने श्री झा की उपलब्धियों की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्री झा को प्रोत्साहन स्वरूप 10 हजार रुपए का चेक भी प्रदान किया।
संबंधित खबरें
बेहरचुआं में सरकारी जमीन में कब्जा कर खेती करने वालों की उपज पर हुई जब्ती की कार्यवाही प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर नियंत्रण हेतु की जा रही निरंतर कार्यवाही
कोरबा नवम्बर 2024/sns/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने प्रशासन द्वारा गम्भीरता से कार्य किया का रहा है। जिला प्रशासन द्वारा समितियों में विक्रय हेतु आने वाले धान की मॉनिटरिंग की जा रही है। सरकारी जमीन में अतिक्रमण कर खेती करने […]
ग्राम मुढ़ीपार में निर्माण कार्यों के लिए 3 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
राजनांदगांव अक्टूबर 2024/sns/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत विकास निधि योजना अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मुढ़ीपार में विकास कार्यों के लिए 3 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिसमें नवीन प्राथमिक शाला में आहाता निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए एवं प्राथमिक शाला में बच्चों […]
निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश के लिए समय सारणी निर्धारित
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 18 फरवरी 2022/ जिले में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत संचालित निजी विद्यालयों मेें वर्ष 2022-23 के लिए आरटीई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की कार्रवाई की जानी है। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में स्कूल पंजीयन (आवेदन) और जिला शिक्षा अधिकारी […]