दुर्ग, 14 जनवरी 2025/sns/- राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत 14 जनवरी 2025 को जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के दिशा-निर्देश एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भूमिका वर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के अंतर्गत सभी विभागों में कोटपा चालानी कार्यवाही नियमित करने और सभी शैक्षणिक संस्थान तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित करने के लिये चर्चा की गई। इसी प्रकार सभी शासकीय संस्थाओं को भी तंबाकू मुक्त क्षेत्र बनाये जाने हेतु विभाग प्रमुखों को कोटपा एक्ट 2003 अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही करने हेतु चर्चा की गई। बैठक में एडीएम श्री अरविन्द एक्का, वन मंडलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर परदेशी, सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव, अपर कलेक्टर श्री मुकेश रावटे, सिविल सर्जन डॉ. एच.के. साहू उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पहुंचे लालबाग मैदान,हैलीपैड से पैदल चलकर पहुंचे झीरम घाटी शहीद मेमोरियल,झीरम के शहीदों की याद में फहराया विशाल तिरंगा
ब्रेकिंग मुख्यमंत्री पहुंचे लालबाग मैदान हैलीपैड से पैदल चलकर पहुंचे झीरम घाटी शहीद मेमोरियल झीरम के शहीदों की याद में फहराया विशाल तिरंगा शहीदों की याद झीरम मेमोरियल में लहराता रहेगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा
मठपारा के बेजा कब्जाधारियों पर नहीं होगी बेदखली की कार्यवाही-कलेक्टर
दिव्यांगां को मिला ट्राइसिकल, आयुष्मान व यूडीआईडी कार्डनन्ही अहाना को मिलेगा ईलाज के लिए 10 लाख की सहायता राशि अम्बिकापुर , जुलाई 2022/ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा है कि नगर निगम अम्बिकापुर अंतर्गत मठपारा के बेजा कब्जाधारियों पर बेदखली की कार्यवाही नहीं होगी। जिला प्रशासन द्वारा राजस्व एवं नगर निगम की टीम के […]
*जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में सेजेस सेमरा का चयन*
*राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में चयनित होने के लिए कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं*गौरेला पेंड्रा मरवाही, नवंबर 2022/ जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल सेमरा का चयन हुआ है। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में चयनित होने के लिए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी […]