मुंगेली, 16 जनवरी 2025/sns/- कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव एवं डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज ने सुबह 10 बजे उप संचालक कृषि, उद्यानिकी और रेशम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। इस दौरान कृषि विभाग के कार्यालय में उप संचालक श्री एम. आर. तिग्गा सहित 14 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अपर कलेक्टर ने अनुपस्थितों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि शासन के नियमानुसार सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
पुलिस, आबकारी, जीएसटी, खनिज, परिवहन एवं खाद्य सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान आर्थिक अपराधों पर नियंत्रण एवं व्यय अनुवीक्षण हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न मुंगेली 04 सितम्बर 2023// आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर श्री राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह ने संयुक्त रूप से आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में पुलिस, आबकारी, जीएसटी, खनिज, परिवहन एवं […]
छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम का उल्लंघन करने पर वाहन किया गया राजसात
राजनांदगांव, 28, मार्च 2025/sms/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम का उल्लंघन करने पर तेलीबांधा रायपुर निवासी अनिकेत परिमल के स्वामित्व का जप्तसुदा वाहन ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेए 7737 को शासन के पक्ष में राजसात किया है। […]
हॉ! हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं’ थीम के साथ मनाया गया विश्व क्षयरोग दिवस
विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजनकोरबा, मार्च 2023/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉं एस.एन.केसरी के नेतृत्व में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष जिले में 24 मार्च 2023 को विश्व क्षय दिवस आयोजित किया गया। इस दिन जिले में इस वैश्विक बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक […]