छत्तीसगढ़

दावा आपत्ति आमंत्रित


दुर्ग, 18 जनवरी 2025/
sns/ – पशु चिकित्सा सेवाएं शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र अंजोरा से प्राप्त जानकारी अनुसार हिमीकृत वीर्य मात्राओं के उत्पादन में आवश्यक अल्फा फ्रेंच मिनी स्ट्रॉज 0.25 मिलीलीटर का क्रय मेसर्स आईएमव्ही इंडिया प्राईवेट लिमिटेड गुरूग्राम हरियाणा से किया जाना है। आईएमव्ही इंडिया प्राईवेट लिमिटेड गुरूग्राम हरियाणा उक्त सामग्री क्रय हेतु प्रोपरायटर फर्म है। प्रोपरायटर सर्टिफिकेट दिया गया है। यदि किसी को कोई दावा आपत्ति हो तो सूचना प्रकाशन के 30 दिवस की समयावधि में दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा आपत्ति उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र अंजोरा जिला दुर्ग में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। समयावधि के पश्चात प्राप्त दावा आपत्ति आवेदन मान्य नही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *