बिलासपुर, जनवरी 2025/sns/अवैध धान संग्रहण और परिवहन के विरुद्ध रविवार को भी कार्रवाई जारी रही। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर संयुक्त टीमों ने आज भौतिक सत्यापन के लिए निरीक्षण किया। दो ठिकानों में गड़बड़ियां पाई गई। जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि उप तहसील गनियारी के ग्राम मुंडा में 150 बोरी धान अवैध रूप से ग्राम के निवासी श्याम बिहारी पाटले के घर पर वाहन से अनलोड किया जा रहा था। जाँच के दौरान नायब तहसीलदार द्वारा मौके पर उक्त धान के संबंध में जानकारी मांगी गई,किन्तु मौके पर उपस्थित कृषक द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसलिए 150 कट्टी धान को मण्डी अधिनियम के तहत जब्त किया गया। अनुविभागीय अधिकारी (रा०) तखतपुर के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के संयुक्त दल द्वारा धान उपार्जन केन्द्र विजयपुर विकासखंड तखतपुर में उपस्थित होकर रकबा सत्यापन का कार्य किया गया। जाँच के दौरान कृषक जनकसिंह द्वारा 776 क्विंटल धान के लिये टोकन कटाया गया था, किन्तु मौके पर रकबा सत्यापन में 105 क्विंटल धान (5 एकड़ का) कम पाया गया, जिसका रकबा समर्पण कराया गया। कलेक्टर के निर्देश पर सभी एसडीएम ने धान खरीदी से जुड़े फील्ड स्तर के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली और कड़े निर्देश दिए। निर्देश दिया गया कि जारी टोकन का शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन किया जाए। देखा जाए कि टोकन में उल्लिखित मात्रा के अनुरूप धान की उपलब्धता है कि नहीं। नहीं हो तो उनका रकबा समर्पण कराया जाए।
संबंधित खबरें
जिले में 21 जनवरी से 21 फरवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा शिशु संरक्षण माह प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को समस्त आंगनबाड़ी/ टीकाकरण केन्द्रों में बच्चों को पिलाया जाएगा विटामिन ए व आईएफए सिरप
कोरबा जनवरी 2025/sns/ भारत शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मर्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन ‘‘ए‘‘ अनुपूरण कार्यक्रम) 21 जनवरी से 21 फरवरी 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियां […]
अधिकारियों की लगी मजिस्ट्रीयल ड्यूटी
अम्बिकापुर 9 मार्च 2022/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजीव कुमार झा द्वारा जिले के मैनपाट महोत्सव के दौरान शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अधिकारियों की मजिस्ट्रीयल ड्यटी लगाई गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त कलेक्टर श्री टी.सी. अग्रवाल, अनुविभागीय दण्डाधिकारी सीतापुर श्री अनमोल विवेक टोप्पो, अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री प्रदीप कुमार साहू, […]
स्वास्थ्य सुविधाओें की उपलब्धता में किसी प्रकार की समझौता नहीं – कलेक्टर श्री देव
कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कार्य में अनुपस्थित पाए जाने पर 11 डाॅक्टर सहित 27 मेडिकल स्टाॅफ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश मुंगेली, जुलाई 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव द्वारा जिले के नागरिकों को आवश्यक सेवा उपलब्ध कराने के लिए निर्माण और विकास कार्यों के साथ-साथ विभिन्न कार्यालयों और […]