छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में होगा आयोजित

जांजगीर-चांपा, 25 जनवरी 2025/sns/- जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया होंगे। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि का सुबह 8.59 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पर आगमन होगा। वे प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। प्रातः 9.03 बजे मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन एवं उद्बोधन किया जाएगा। प्रातः 9.20 बजे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विभाग द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रातः 10 बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा। प्रातः 10.30 बजे कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *