मिनी स्टेडियम सुकमा में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग सुकमा में फहराएंगे तिरंगा
सुकमा, 27 जनवरी 2025/sns /- गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन 26 जनवरी 2025 को प्रातः 9 बजे मिनी स्टेडियम सुकमा में किया जाएगा। समारोह में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग मुख्य अतिथि होंगे, वे 26 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजे मिनी स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, संयुक्त परेड की सलामी लेंगे और परेड का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। जिला प्रशासन के द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम के दौरान विभागों के द्वारा तैयार झाँकी का प्रदर्शन किया जाएगा और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कार वितरण किया जाएगा।