दुर्ग, 30 जनवरी 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला पंचायत स्तर पर त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत मोर मतदान – मोर अधिकार हेतु कार्यक्रम के तहत जिले के जनपद एवं ग्रामीण निकायों में लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि दुर्ग जिले के सभी ग्राम पंचायतों में मोर मतदान-मोर अधिकार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वही इस कड़ी में स्वच्छता ग्राही की दीदी, स्व-सहायता समूह की दीदी द्वारा अभियान निष्पक्ष व निस्वार्थ हो कर मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना इसका उद्देश्य है। वहीं महिलाओं ने मेहंदी, फुलांे की रंगोली, कलश यात्रा, ग्राम स्तर पर रैली निकाली मतदान के लिए प्रेरित करतीं महिलाएं और मोर मतदान – मोर अधिकार के नारे लगाए ग्राम पंचायत में भ्रमण किया गया। वहीं इस कड़ी में जनपद पंचायत धमधा के ग्राम पंचायत गोरपा के आश्रित गांव भिलोरी में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर, फूलों की रंगोली बनाकर एवं कलश यात्रा तैयार कर ग्रामीणों को शत्-प्रतिशत् मतदान हेतु जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में सावित्री यादव, अंजली सिन्हा, दुर्गा सेन एवं ग्राम संगठन की दीदी, पश शाखी, कृषि शाखी, आस-पास के सक्रिय महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थिति रही शत-प्रतिशत मतदान की शपथ ली और मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मतदाताओं में उत्साह भी देखा गया। एडीईओ श्री रविकान्त सिन्हा, विकासखण्ड समन्वयक श्री रिपुसूदन उमरे स्वच्छ भारत मिशन से उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
विद्यालय प्रारंभ होने के पूर्व शालाओं में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करे सुनिश्चित करें- कलेक्टर
प्राचार्यों,विकासखंड एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों की बैठक हुई संपन्नबलौदाबाजार,15 जून 2023/नये शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तैयारियों के संबंध में विद्यालय प्रारंभ होने के पूर्व शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी प्राचार्यों,विकासखंड एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों की बैठक कलेक्टर चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला पंचायत […]
बिना किसी पूर्व सूचना के स्वेछापूर्वक अनाधिकृत रूप से लंबे समय तक अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर ने कर्मचारी को किया शासकीय सेवा से पदच्युत
बीजापुर, 16 जनवरी 2025/sns/- श्री हरिचंद कश्यप भृत्य जिला कार्यालय बीजापुर को स्वेच्छा पूर्वक अनाधित रूप से कार्य से अनुपस्थित होने के कारण अपचारी कर्मचारी को आरोप पत्र जारी कर जवाब लिया गया कर्मचारी द्वारा प्रस्तुत जवाब समाधान कारक नही होना पाया गया। विभागीय जॉच अधिकारी के जांच प्रतिवेदन अनुसार आरोप कमांक-1 हरिचंद कश्यप भृत्य […]
मुख्यमंत्री श्री साय ने पर्वतारोही निशा यादव को 3.45 लाख रुपए का चेक प्रदान किया
पर्वतारोही निशा माउंट किलिमंजारो की चोटी पर तिरंगा फहराएंगी रायपुर, 23 नवम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर में आयोजित रिवर व्यू पर बने श्री रामसेतु मार्ग के लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही निशा यादव को स्वेच्छानुदान से स्वीकृत 3.45 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया। निशा यादव अफ्रीका महाद्वीप […]