सुकमा, 02 फरवरी 2025/sns/- मतदाताओं को नियमित रूप जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में आगामी नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में शत् प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से जिले में मतदाताओं को नियमित रूप जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत दोरनापाल और नगर पालिका परिषद सुकमा में ईवीएम का प्रदर्शन किया जाएगा।
नगर पंचायत दोरनापाल में ईवीएम प्रदर्शन का कार्यक्रम
नगर पंचायत दोरनापाल में 01 फ़रवरी 2025 को सुभाष नगर वार्ड क्र.1 में 10ः00 से 12ः00 तक, दुर्गा नगर वार्ड क्र.2 में 12ः00 से 02ः00 तक और सरस्वतीनगर वार्ड क्र.3 में 02ः00 से 05ः00 तक ईवीएम का प्रदर्शन किया जाएगा। 02 फरवरी 2025 को शीतला माता वार्ड क्र.4 में 10ः00 से 12ः00 तक, शवरी नगर वार्ड क्र.5 में 12ः00 से 02ः00 तक, पं.दीनदयाल वार्ड क्र.6 में 02ः00 से 05ः00 तक ईवीएम का प्रदर्शन किया जाएगा। 05 फरवरी 2025 को गांधी नगर वार्ड क्र 07 में 10ः00 से 12ः00 तक , रामनगर वार्ड क्र. 08 में 12ः00 से 02ः00 तक, विवेकानंद वार्ड क्र 09 में 02ः00 से 05ः00 तक ईवीएम का प्रदर्शन किया जाएगा। 06 फरवरी 2025 को पं. जवहारलाल वार्ड क्र 10 में 10ः00 से 12ः00 तक, वल्लभभाई पटेल वार्ड क्र 11में 12ः00 से 02ः00 तक, इंदिरा गांधी वार्ड क्र 12 में 02ः00 से 05ः00 तक ईवीएम का प्रदर्शन किया जाएगा। 09 फ़रवरी 2025/ अम्बेडकर वार्ड क्र.13 में 10ः00 से 12ः00 तक, भगतसिंह नगर वार्ड क्र 14में 12ः00 से 02ः00 तक, बालाजी नगर वार्ड क्र 15 02ः00 से 05ः00 तक ईवीएम का प्रदर्शन किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद सुकमा में ईवीएम प्रदर्शन
इसी प्रकार नगर पालिका परिषद सुकमा में 01 फ़रवरी 2025 को बस स्टैण्ड परिसर में, 02 फरवरी 2025 को दंतेवाड़ा चौक, 03 फरवरी 2025 को कुम्हाररास एकलव्य स्कूल गली के समीप, 04 फरवरी 2025 को संथालपारा चौक दंतेवाड़ा रोड में, 05 फरवरी 2025 को पुसामीपारा पेट्रोल पम्प के समीप, 06 फरवरी 2025 को महेश चौक वार्डों में प्रत्येक दिन प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक ईवीएम का प्रदर्शन किया जाएगा।