जांजगीर चांपा 7 फरवरी 2025/sns/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने पॉलिटेक्निक कॉलेज जांजगीर स्थित स्ट्रांग रूम में ईव्हीएम मशीन के कमीशनिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कमीशनिंग कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन सम्पन्न कराना हम सबकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कमीशनिंग के दौरान निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने कहा एवं कमीशनिंग कार्य में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी इस कार्य को सावधानीपूर्वक करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल कुमार रावटे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
यूक्रेन से छत्तीसगढ़ के 197 छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी
रायपुर,मार्च 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा यूक्रेन संकट के दौरान छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता हेतु नई दिल्ली में सहायता केन्द्र बनाया गया है। इस केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 फरवरी से आज 7 मार्च को शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ के 197 छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी हो चुकी है। मुख्यमंत्री के […]
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में कबीरधाम का दबदबा, तत्कालीक भाषण, गेड़ी दौड़, भौरा, ओडिसी नृत्य और फुगड़ी खेल में प्रतिभागियों ने परचम लहराया
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी कवर्धा, 03 फरवरी 2023। रायपुर सांइस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में तत्कालीक भाषण, गेड़ी दौड़, भौरा, ओडिसी नृत्य और फुगड़ी खेल में कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों ने फिर से अपनी छत्तीसगढ़िया खेल और विभिन्न विधा में जादू बिखेर […]
सहारा इंडिया में निवेशकों की राशि वापसी के लिए दिया गया प्रशिक्षण
राजनांदगांव, 29 अगस्त 2024/sns/- कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार सहारा इंडिया में आम नागरिकों द्वारा निवेश की गई राशि वापसी हेतु ऑनलाईन आवेदन के संबंध में जिले के लोक सेवा केन्द्र एवं सामान्य सेवा केन्द्र संचालकों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में ई-जिला प्रबंधक श्री सौरभ मिश्रा द्वारा सहारा इंडिया के तहत जमाकर्ता द्वारा […]