मतदान सामग्री वितरण आज, मतदानकर्मी केंद्रों के लिए होंगे रवाना
जिले के 8 नगरीय निकायों में 181 मतदान केंद्रों के लिए 900 महिला कर्मचारियों क़ी लगाई गई ड्यूटी
बलौदाबाजा फ़रवरी 2025/sns/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले के 8 नगरीय निकायों में ईव्हीएम से मतदान के लिए सामग्री वितरण 10 फ़रवरी 2025 क़ो प्रातः 10 बजे से सम्बंधित नगर पालिका एवं नगर पंचायत में निर्धारित स्थल से किया जाएगा। मतदानकर्मी सामग्री प्राप्त करने के पश्चात अपने निर्धारित मतदान केंद्र के लिए रवाना हो जाएंगे।
इस बार नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं पार्षद के निर्वाचन हेतु मतदान कराने के लिए महिला कर्मचारियों क़ी ही ड्यूटी लगाई गई है। जिले के 8 नगरीय निकायों में 181 मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी रिजर्व सहित कुल 900 महिला कर्मचारियों क़ी ड्यूटी लगाई गई है। इसमें नगर पालिका परिषद भाटापारा में 31 वार्डो के 61 मतदान केंद्रों में रिजर्व सहित 300 कर्मचारी क़ी ड्यूटी लगाई गई है। इसीतरह नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार में 21 वार्डो के 30 मतदान केंद्र में 128 कर्मचारी, नगर पालिका परिषद सिमगा, नगर पंचायत पलारी, नगर पंचायत लवन, नगर पंचायत कसडोल, नगर पंचायत रोहांसी एवं नगर पंचायत टुंडरा प्रत्येक में 15- 15 मतदान केंद्रों में 76- 76 कर्मचारियों क़ी ड्यूटी लगाई गई है।