नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 परिणामों की घोषणा
– महापौर पद के लिए मधुसूदन यादव निर्वाचित
– विजयी प्रत्याशियों के परिणामों की घोषणा की गई
राजनांदगांव 15 फरवरी 2025। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव के महापौर एवं 51 वार्डों के पार्षद पद के लिए आज कृषि उपज मण्डी समिति राजनांदगांव में मतगणना संपन्न हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में रिटर्निंग ऑफिसर श्री खेमलाल वर्मा ने नगर पालिक निगम राजनांदगांव के महापौर एवं 51 वार्डों के पार्षद पद के चुनाव परिणाम की घोषणा की। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के महापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी मधुसूदन यादव को सर्वाधिक 68 हजार 551 मत प्राप्त हुए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ के अध्यक्ष एवं 24 वार्डों के पार्षद पद के लिए शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ में मतगणना संपन्न हुई। नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी रमन डोंगरे को सर्वाधिक 11 हजार 975 मत प्राप्त हुई। नगर पंचायत डोंगरगांव के अध्यक्ष एवं 15 वार्डों के पार्षद पद के लिए प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी सांस्कृतिक भवन डोंगरगांव में मतगणना संपन्न हुई। नगर पंचायत डोंगरगांव के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी अंजू त्रिपाठी को 33 हजार 333 मत प्राप्त हुए। नगर पंचायत छुरिया के अध्यक्ष एवं 15 वार्डों के पार्षद पद के लिए सामुदायिक भवन जनपद पंचायत छुरिया में मतगणना संपन्न हुई। नगर पंचायत छुरिया के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी अजय कुमार पटेल को सर्वाधिक 1 हजार 451 मत प्राप्त हुए। नगर पंचायत लाल बहादुर नगर के अध्यक्ष एवं 15 वार्डों के पार्षद पद के लिए आईटीआई लाल बहादुर नगर में मतगणना संपन्न हुई। नगर पंचायत लाल बहादुर नगर के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी देवेन्द्र साहू को 1 हजार 187 मत प्राप्त हुए।
क्रमांक 61 ———————–