छत्तीसगढ़

राजधानी के यातायात को सुगम और व्यवस्थित करने जिला प्रशासन चला रही अभियान

टीम प्रहरी अभियान

राजधानी के यातायात को सुगम और व्यवस्थित करने जिला प्रशासन चला रही अभियान

जीई रोड़ में सड़कों किनारे से ठेले हटाए जब्त किए गए

10 से अधिक स्थानों पर हटाए अतिक्रमण

रायपुर 19 फरवरी 2025/ राजधानी रायपुर के यातायात को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन रायपुर द्वारा टीम प्रहरी के माध्यम से लगातार प्रयास किया जा रहा है। यह अभियान कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।

टीम प्रहरी द्वारा आज जी.ई. रोड़ में राजकुमार कॉलेज से साईंस कॉलेज तक यातायात को व्यवस्थित करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 32 ठेले हटाए गए और 5 ठेले जब्त किए गए। साथ ही लैंडस्कैपिंक पर हो रहे अवैध निर्माण को रूकवाया गया और अतिक्रमित कर रहे कॉलम के सामग्री को जब्त किया गया।

इस अभियान में इस अभियान में श्री सतीश ठाकुर, रायपुर नगर पालिक निगम के नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, जोन 7 जोन कमिश्नर श्री रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे , सहायक अभियंता नगर निवेश विभाग श्री आशुतोष सिंह, उप अभियंता नगर निवेश विभाग सुश्री रुचिका मिश्रा नगर निगम के जोन 7 और 5 के सेट्रल टीम, यातायात-पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *