- द्वितीय चरण में जनपद पंचायत छुरिया क्षेत्र में मतदान संपन्न
- 85.34 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान
राजनांदगांव फरवरी 2025/sns/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत द्वितीय चरण में जनपद पंचायत छुरिया क्षेत्र अंतर्गत 118 पंचायतों के 298 मतदान केन्द्रों में जिला पंचायत सदस्य के 3 पद, जनपद पंचायत सदस्य के 25 पद, सरपंच के 118 पद एवं पंच के 1521 पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। ग्रामीण मतदाताओं में मतदान के लिए बहुत उत्साह रहा। सुबह से ही मतदान केन्द्रों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों कतार में खड़े रहकर बारी-बारी से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार द्वितीय चरण में जनपद पंचायत छुरिया क्षेत्र अंतर्गत मतदान का प्रतिशत 85.34 है। जनपद पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत 84.15 प्रतिशत पुरूष, 86.52 प्रतिशत महिला एवं 100 प्रतिशत अन्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनपद पंचायत छुरिया क्षेत्र अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 1 लाख 43 हजार 403 है, जिसमें से 1 लाख 22 हजार 375 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 71 हजार 488 पुरूष मतदाताओं में से 60 हजार 157 पुरूष मतदाताओं, 71 हजार 914 महिला मतदाताओं में से 62 हजार 217 महिला मतदाताओं एवं 1 तृतीय लिंग मतदाता में से 1 तृतीय लिंग मतदाता ने मतदान किया। मतदान के पश्चात मतदान केन्द्रों पर मतगणना की गई। तृतीय चरण में 23 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक जनपद पंचायत डोंगरगांव एवं डोंगरगढ़ क्षेत्र में मतदान संपन्न होगा।
क्रमांक 73 ———————–
सदस्य नामांकित हेतु 28 फरवरी तक कर सकते हैं नाम प्रस्तुत
राजनांदगांव 21 फरवरी 2025। भारतीय मानक ब्यूरो के निर्देशानुसार राज्य में उपभोक्ताओं को मानक गुणवत्ता का उत्पाद एवं सेवाएं सुनिश्चित करने हेतु सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति में उपभोक्ता संस्थाओं व एनजीओ के प्रतिनिधि सदस्य नामांकित किया जाएगा। राजनांदगांव जिले में 2 उपयुक्त उपभोक्ता संस्थाओं व एनजीओ के प्रतिनिधि की जानकारी चाही गई है। इच्छुक उपभोक्ता संस्थाओं व एनजीओ के सदस्य नामांकित किये जाने हेतु प्रतिनिधि आवश्यक दस्तावेजों के साथ 28 फरवरी 2025 तक कलेक्टर खाद्य शाखा राजनांदगांव के नाम प्रस्तुत कर सकते हैं।
क्रमांक 74 ———————–
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा 2 मार्च को
राजनांदगांव 21 फरवरी 2025। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए रविवार 2 मार्च 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है। जिले में प्रवेश परीक्षा के आयोजन के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुजराती राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक शाला एवं जेएमजे उच्चतर माध्यमिक शाला कुल 4 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है, जिसमें 1009 विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रवेश चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए जिन विद्यार्थियों का फार्म स्वीकृत किया गया है, वे एकलव्य विद्यालय के वेबसाईट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।