बिलासपुर, फरवरी 2025/sns/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में कल 28 फरवरी को बिलासपुर नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। समारोह सवेरे साढ़े 10 बजे मुंगेली नाका मैदान में शुरू होगा। केन्द्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव के विशिष्ट आतिथ्य तथा विधायक सर्वश्री अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, दिलीप लहरिया एवं सुशांत शुक्ला के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न होगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों संपन्न नगर निगम चुनाव में भाजपा की श्रीमती पूजा विधानी महापौर निर्वाचित हुई हैं। उनके साथ भाजपा से 49 पार्षद भी निगम में चुने गए हैं।
संबंधित खबरें
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धियों की हुई सराहना,हेल्थ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के हाथों सीएचएमओ हुए सम्मानित
बलौदाबाजार, दिसम्बर 2021/कलेक्टर सुनील कुमार जैन के मार्गदर्शन में बेहद कम समय मे ही जिले के स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण हुआ है। जिसकी अब राज्य स्तर पर भी सराहना हो रही है। इस कड़ी में राजधानी रायपुर में आयोजित हेल्थ कॉन्क्लेव में जिले के स्वास्थ्य विभाग के मुखिया डॉ खेमराज सोनवानी को उसके […]
स्वास्थ्य कार्यक्रमों का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें – कलेक्टर
राजनांदगांव, 23 सितम्बर 2024/sns/- कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज राजनांदगांव विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमनी में सभी मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर नागरिकों को मिल रहे स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों के लक्ष्य अनुरूप प्रगति नहीं आने वाले स्वास्थ्य केन्द्रों के कर्मचारियों को कार्य में प्रगति लाने […]
जिले में 967.2 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज
रायगढ़, सितम्बर 2022/ चालू वर्षा मौसम में रायगढ़ जिले में 3 सितम्बर तक 967.2 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 1.5 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 1165.7 मिली मीटर, पुसौर में 1223.1, खरसिया में […]