सुकमा मार्च 2025/sns/ कृषि विज्ञान केन्द्र, एवं कृषि विभाग, सुकमा के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में कृषि चौपाल कार्यक्रम आगामी किया गया। इस कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य किसानों को नई कृषि अनुसंधान तकनीक से अवगत कराना, सर्वाेत्तम कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना और कृषि विशेषज्ञों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। प्रत्येक एपिसोड में कृषि में नवीन तकनीक को दिखाया जा रहा। प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिकों के साथ बातचीत के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा। प्रसारण हर महीने के पहले या दूसरे शनिवार को दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच किया जा रहा। आज कार्यक्रम का चौथा एपिसोड 8 मार्च को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक प्रसारित किया गया। जिसमें रबी फसलों में लगने वाले कीड़े और बीमारी की पहचान व एकीकृत कीट प्रबंधन पर प्रसारण चर्चा की गई। सीधा प्रसारा किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र में दिखाया गया।
इस कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष श्री धरम नाग व जिले के तीनों विकास खण्डों से किसान मित्रों सहित करीब 68 कृषक भाई बहिन उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में जिले के उप संचालक कृषि श्री पी. आर. बघेल ने पीएम किसान सम्मान निधि का लाभलेने के लिए किसानों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। साथ ही किसानों से जुडे अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उपरोक्त कार्यक्रम के साथ-साथ सभी विभागों के अधिकारियों हेतु मासिक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र के सभी कृषि वैज्ञानिकों ने संबंधित विषय के संबंध में आगामी माह की कार्य योजना को प्रस्तुत किया।
कृषि विज्ञान केंद्र से वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री एच.एस. तोमर, पौध रोग विशेषज्ञ श्री राजेन्द्र प्रसाद कश्यप, कीट विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. योगेश कुमार सिदारं, प्रक्षेत्र प्रबंधक मयूरी ठाकुर, परमेश सिंह सोरी, ज्योतिष कुमार पोटला, कट्टम रंजना, जानकी, ओम प्रकाश, नंदा संतू, नतू सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।