छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन

महिलाओं को हितग्राही मूलक योजनाओं की दी गई जानकारी
अम्बिकापुर मार्च 2025/sns/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में अंबिकापुर के पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित महापौर नगर निगम अंबिकापुर श्रीमती मंजूषा भगत एवं नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिलाओं के संवैधानिक एवं वैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता करने के साथ-साथ, महिलाओं के समानता का अधिकार, घरेलू हिंसा का विरोध और महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। जैसे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, शक्ति सदन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महिला हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा। स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर निगम अंबिकापुर की सभी महिला नवनिर्वाचित पार्षदों, समाज सेवा, कला, शिक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत की महिला सदस्य, नगर निगम अंबिकापुर की महिला पार्षद, महिला मोर्चा के सदस्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *