26 मार्च से 10 अक्टूबर तक विभिन्न विकास खंडों आयोजित होंगे शिविर
अम्बिकापुर मार्च 2025/sns/ छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन एवं जन शिकायत निवारण विभाग, के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न तहसीलों,विकासखण्डों में सम्मिलित दूरस्थ ग्रामों के ग्रामीण जनता से प्राप्त शिकायतों के निराकरण करने हेतु वर्ष-2025 हेतु ‘‘जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर‘‘ आयोजित किया जाना है। जिसमें विकासखंण्ड सीतापुर अंतर्गत ग्राम गेरसा में 26 मार्च 2025 दिन शुक्रवार को, विकासखंण्ड बतौली अंतर्गत ग्राम सल्याडीह में 11 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार को, विकासखंण्ड मैंनपाट अंतर्गत ग्राम सरभंजा में 25 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार को, विकासखंण्ड लखनपुर अंतर्गत ग्राम अरगोती में 09 मई 2025 दिन शुक्रवार को, विकासखंण्ड लुंण्ड्रा अंतर्गत ग्राम डुमरडीह में 23 मई 2025 दिन शुक्रवार को, विकासखंण्ड उदयपुर अंतर्गत ग्राम सलका में 13 जून 2025 दिन शुक्रवार को, विकासखंण्ड अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम भिट्ठीकला में 27 जून 2025 दिन शुक्रवार को, विकासखंण्ड सीतापुर अंतर्गत ग्राम भुसु में 11 जुलाई 2025 दिन शुक्रवार को, विकासखंण्ड बतौली अंतर्गत ग्राम विशुनपुर में 25 जुलाई 2025 दिन शुक्रवार को, विकासखंण्ड मैंनपाट अंतर्गत ग्राम कतकालो में 08 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को, विकासखंण्ड लखनपुर अंतर्गत ग्राम निम्हा में 22 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को, विकासखंण्ड लुंण्ड्रा अंतर्गत ग्राम बकनाकला में 12 सितम्बर 2025 दिन शुक्रवार को एवं विकासखंण्ड उदयपुर अंतर्गत ग्राम डांड़गांव में 26 सितम्बर 2025 दिन शुक्रवार को एवं विकासखंण्ड अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम करजी में 10 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजन किया जायेगा।