छत्तीसगढ़

भारतीय सेना में (अग्निवीरों की भर्ती) की भर्ती हेतु पंजीयन प्रारंभ

सुकमा मार्च 2025/sns/ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के अनुसार अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है, जो भारतीय सेना की वेबसाईट पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनिकी, कर्लक, ट्रेडमेन (8वी एवं 10वी), महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदो के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए
ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च 2025 से 10 अप्रैल 2025 तक खुली रहेगी। इस बार से अभ्यार्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते है। अग्निवीर कर्लक के अभ्यार्थियों को ऑनलाईन परीक्षा (सीईई) के समय टाईपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाईन परीक्षा  जून 2025 में होने की संभावना है।
किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलिफोन नम्बर 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क करें।
भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर की जाती है। इसलिए किसी भी अनाधिकृत व्यक्तियों के झॉसों में न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *