सुशासन तिहार 2025: कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने मंदिर हसौद और आरंग क्षेत्र का किया निरीक्षण
समाधान पेटी द्वारा प्राप्त आवेदनों के संबंध में अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश
रायपुर 09 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिले में सुशासन तिहार का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने मंदिर हसौद और आरंग क्षेत्र का निरीक्षण किया।
सुशासन तिहार के सुचारू रूप से हो रहा है आयोजन का कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने मंदिर हसौद के वार्ड 7 तथा आरंग ब्लॉक के ग्राम पंचायत कार्यालय छतौना तथा नवागांव का निरीक्षण किया। उन्होंने समाधान पेटी द्वारा प्राप्त आवेदनों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और उनका अवलोकन कर गुणवत्तापूर्ण समाधान करने निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने आवेदकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानी। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन तथा एसडीएम आरंग श्री पुष्पेंद शर्मा उपस्थित रहे।

