छत्तीसगढ़

साहित्य सृजन संस्थान की काव्य संध्या20 अप्रैल को


साहित्य सृजन संस्थान की काव्य संध्या
20 अप्रैल को


साहित्य सृजन संस्थान द्वारा 20 अप्रैल ,2025 को आयोजित 32 वीं लगातार जारी काव्य संध्या में रचनाकारों का काव्य पाठ एवं सम्मान का कार्यक्रम वृंदावन हॉल सिविल लाइन्स रायपुर में आयोजित किया गया है।जिसमें कांकेर,कोरबा,बिलासपुर, दल्ली राजहरा,बालोद,दुर्ग,भिलाई,राजनांदगांव,बागबाहरा,खरोरा,
महासमुंद,राजधानी रायपुर के विशिष्ठ रचनाकार शामिल होकर अपना काव्य पाठ किया।

संस्था के संरक्षक डॉ संजय अलंग एवं अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा ने बताया कि साहित्य सृजन संस्थान द्वारा युवा रचनाकारों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा समाज के सामने लाने के इस प्रयोग में छत्तीसगढ़ के 175 रचनाकारों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा में निखार लाने के साथ साथ प्रोत्साहित और सम्मानित किया है।
संस्था की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता खरे मधु ने बताया कि विगत मार्च माह में आयोजित महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत विराट कवयित्री सम्मेलन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर की कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया। जिसमें कार्यक्रम की मुख्य स्थिति मीनल चौबे जी महापौर रायपुर थी। जिन्होंने स्वयं इस समारोह में एक कविता का पाठ किया।
विदित रहे कि विगत दिनों संस्था के महिला सशक्तिकरण के श्रेष्ठ कार्यक्रम हेतु एशियन न्यूज चैनल एवं न्यूज प्लस 21 द्वारा एक विशाल कार्यक्रम में साहित्य सृजन संस्थान रायपुर का सम्मान श्रीमति लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *