जांजगीर-चांपा, 22 अप्रैल 2025/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 24 अप्रैल 2025 दिन गुरुवार को प्रातः 11 बजे दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटेड बिलासपुर द्वारा सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव के 50 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी। उक्त पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वी 12वी उत्तीर्ण रखा गया है एवं कंपनी द्वारा वेतनमान 9500 से 30000 रु/- निर्धारित किया गया है। चयनित आवेदको का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
जिले में अब तक 640.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
अम्बिकापुर, अक्टूबर 2022/ जिले में 19 अक्टूबर 2022 तक 640.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 19 अक्टूबर 2022 तक तहसील अम्बिकापुर में 827.8 मिलीमीटर, दरिमा में 487.6 मिमी, लुण्ड्रा में 570.8 मिमी, सीतापुर में 666.9 मिमी, लखनपुर में 639.2 मिमी, उदयपुर में 605.7 मिमी, […]
दोषमुक्त होकर जेल से रिहा हुए श्री करण प्रसाद अब समाज की मुख्य धारा में जुड़कर जीवन यापन करेगा
मुंगेली , जून 2022// दोषमुक्त होकर जेल से रिहा हुए जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम छाता निवासी श्री करण प्रसाद अब समाज की मुख्यधारा में जुड़कर जीवन यापन करेगा। कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में श्री करण प्रसाद को अंत्योदय स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 01 लाख रूपए […]
दुनिया भर में बिखर रहे आपकी मेहनत के रंग, उत्पादक से निर्यातक तक लंबी दूरी तय की दीदियों ने,सांकरा आजीविका केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चर्चा में समूह की दीदियों को बधाई दी
कश्मीर से कन्याकुमारी तक और इटली से इंडोनेशिया तक जा रहा यहां का हर्बल गुलाल और अष्टगंध