कोरबा, 23 अप्रैल 2025/sns/- जिले में संचालित 05 डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल बडमार, जेंजरा, खरमोरा, सैला, डोगरतराई में के.जी. 1 में शिक्षा के अधिकार के तहत एवं शासकीय कोटा के रिक्त सीट में प्रवेश दिया जा रहा है। इस हेतु आवेदन संबंधित डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में 10 मई 2025 तक जमा कर सकते हैं। शिक्षा के अधिकार के तहत गरीबी रेखा तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राएं पात्र होंगे एवं शासन कोटा में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, निःशक्तजन, निर्धन वर्ग, परित्यक्ता, मातृ-पितृ हीन के छात्र/छात्रा आवेदन के पात्र है। शासकीय कोटा एवं शिक्षा के अधिकार के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई शाम 5 बजे तक है। आवेदन का प्रारूप एवं अन्य जानकारी संबंधित डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल से प्राप्त किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
राजधानी की छात्राएं कर रहीं हैं सुपरफूड पर शोध,मिलेट कार्निवाल में इन छात्राओं के व्यंजन आकर्षण का केंद्र
मिलेट्स बालूशाही, अप्पे, चिवड़ा और भेल की जानकारी लेने पहुंच रहे लोग रायपुर, 17 फरवरी 2023/ राजधानी में होम साइंस पढ़ने वाली छात्राएं मिलेट यानी सुपरफूड पर शोध कर रहीं हैं। इन छात्राओं ने स्थानीय सुभाष स्टेडियम में चल रहे मिलेट कार्निवाल में फूड स्टॉल भी लगाया है। मिलेट पर शोध कर रहीं शासकीय दूधाधारी […]
जिनके हाथ में सुदर्शन चक्र है, जो सौ-सौ गलती माफ करते है “वो भगवान श्री कृष्ण है“-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
कवर्धा, 28 अगस्त 2024/sns/- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री श्री विजय शर्मा कवर्धा शहर के गांधी मैदान और भारत माता चौक में जनक्शन गु्रप द्वारा आयोजित दही हांडी महोत्सव में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रभु श्रीकृष्ण का पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने दही हांडी महोत्सव देखने आएं नागरिकों को […]
विभाग द्वारा फेंसिंग, मल्चिंग, शेड नेट की सहायता से किया ढाई लाख रूपए से अधिक का व्यवसाय
कोरबा / दिसंबर 2021/राज्य शासन द्वारा किसानों को अधिक लाभ दिलाने संचालित किए जा रहे विभिन्न योजनाओं की मदद से जिले के किसान स्वावलंबन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। शासकीय सहायता प्राप्त कर किसान उन्नत खेती की ओर आगे बढ़ रहे हैं। शासन की ओर से किए जा रहे किसान हितार्थी प्रयासों से किसानों […]